Web  hindi.cri.cn
    चीन-अफ्रीका विकास कोष अफ्रीका में चीनी उपक्रमों के पूंजी निवेश का प्रमुख मंच बना
    2017-07-21 16:03:03 cri

    मिस्र चीन द्वारा प्रस्तुत "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव से संबंधित एक आधार देश है। वर्ष 2013 चीन अफ्रीका विकास कोष ने चीन के फ़ीड प्रोसेसिंग उपकरण और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सबसे उन्नत उद्यमों में से एक च्यांग सू प्रांत के फेंग शांग कंपनी ने एक साथ पूंजी निवेश देकर स्वेज की खाड़ी स्थित चीन-मिस्र स्वेज आर्थिक और व्यापारिक सहयोग क्षेत्र में फेंग शांग की मिस्र कंपनी की स्थापना की, जिसका लक्ष्य अफ्रीका के बाज़ार खोलकर स्थानीय कृषि सुरक्षा और जन-जीवन की आवश्यक्ता की गारंटी करना है। फेंग शांग की मिस्र कंपनी के महाप्रबंधक ली शांग तुंग ने कहा कि हमारे और चीन-अफ्रीका विकास कोष के बीच सहयोग दो क्षेत्रों में किया जाता है। पहला है फ़ीड मशीनरी और दूसरा है अनाज भंडारण। अफ्रीकी देशों की अर्थव्यवस्था अपेक्षाकृत पिछड़ी है। कुछ अफ्रीकी देशों में अनाज की सुरक्षा देश की रणनीति के क्षेत्र में है। इसलिए अफ्रीका के विकास के भविष्य को देखा जाए तो हम फ़ीड मशीनरी और भंडारण उद्योग श्रृंखला का अच्छा विकास करेंगे।

    मिस्र में चीन-अफ्रीका विकास कोष ने चीन-मिस्र स्वेज आर्थिक और व्यापारिक सहयोग क्षेत्र, मेई दी एयर कंडीशनिंग, दीप्ति ऑटो, हासेन्स रेफ्रिजरेटर आदि परियोजनाओं में भी पूंजी निवेश किया है।

    चीन-अफ्रीका विकास कोष के बोर्ड अध्यक्ष छ्यी चिए शिन को विश्वास है कि "एक पट्टी एक मार्ग" अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के प्रस्ताव में इस विकास कोष की और बड़ी जीवन शक्ति होगी।

    उन्होंने कहा कि "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव का द्वार सभी देशों के लिए खुला है। चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग को इस प्रस्ताव से लाभ मिलेगा। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग की दस परियोजनाएं और हमारी चीन और अफ्रीका के बीच अंतर्राष्ट्रीय उत्पादन क्षमता सहयोग परियोजना चीन द्वारा प्रस्तुत "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव के अनुकूल है। अफ्रीकी देशों को सीधे इससे लाभ मिलेगा। "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव के विकास से अफ्रीकी देशों के बाज़ारों का विस्तार भी किया जाएगा।

    (वनिता)


    1  2  3  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040