Sunday   Jul 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
अफ्रीका को चीन के अनुभव से मदद मिली :बिल गेट्स
2017-06-20 08:43:29 cri

इस लक्ष्य में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने इस वर्ष मार्च में चीनी राज्य परिषद के गरीबी उन्मूलन और विकास के लिए नेतृत्व दल के कार्यालय के साथ रणनीतिक सहयोग के समझदारी मेमोरंडम पर हस्ताक्षर किये। दोनों पक्ष गरीबी उन्मूलन नीतियों के अध्ययन में सहयोग करेंगे, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी चिकित्सा सेवा को सुधारने, बच्चों के पोषक तत्वों के स्तर को उन्नत करने, गरीबी उन्मूलन के तरीके में सृजन करने में सहयोग करेंगे, जिससे पूरी तरह से गरीबी हटाने के दौरान चीन को सहायता मिलेगी। लेकिन बिल गेट्स के नज़र में महत्वपूर्ण बातें चीन अपने मामलों के समाधान की क्षमता के अलावा विश्व में चीन की अनुकरणीय भूमिका है। यह बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन चीन के साथ सहयोग गहराने का एक महत्वपूर्ण कारण है।

गेट्स ने कहा कि कुछ वर्षों पहले मेरी पेइचिंग की यात्रा के दौरान चीन के उप प्रधानमंत्री वांग यांग ने कहा था अफ्रीका का आज चीन का कल था। अब चीन का अनुभव अफ्रीका को एक सुन्दर भविष्य के निर्माण करने में मदद दे रहा है।

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की पूंजी और मदद से अनेक अफ्रीका देशों के दूरदराज महामारी रोकथाम संस्थाओं में ओकमा वैक्सीन भंडारण बॉक्स का उपयोग किया जा सकता है, जिससे वैक्सीन के कवरेज क्षेत्र का बड़ा विस्तार हुआ। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन की खरीदारी की सूची में चीन के कुछ वैक्सीन उत्पादों को शामिल किया गया। इस बार चीन की यात्रा के दौरान गेट्स ने वैश्विक स्वास्थ्य औषधि विकास केंद्र शुरू होने के समारोह में भी भाग लिया।

1  2  3  
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040