Thursday   may 22th   2025  
Web  hindi.cri.cn
अफ्रीका को चीन के अनुभव से मदद मिली :बिल गेट्स
2017-06-20 08:43:29 cri

इस साल माइक्रोसॉफ्ट और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक बिल गेट्स ने चीन की यात्रा की। इस के दौरान उन्होंने पेइचिंग विश्वविद्यालय में चीनी का भविष्य;सृजन, दानशील और ग्लोबल लीडरशिप शीर्षक एक भाषण दिया। भाषण में गेट्स ने चीन में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की नई परियोजना का परिचय दिया। उन्हें आशा है कि चीन के साथ सहयोग गहराने से करोड़ों चीनी लोगों के साथ-साथ अन्य विकासशील देशों को चीन के अनुभव में लाभ मिलेगा।

पिछली शताब्दी के अंत से अब तक बिल गेट्स ने कई बार चीन की यात्रा की। शुरूआत में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के व्यापार की वजह से उन्होंने चीन की यात्रा की थी। वर्ष 2008 में रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने अधिकाधिक शक्ति उनके और उनकी पत्नी के नाम किए गये बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में देनी शुरी कर दी। स्वस्थ और विकास के दो वैश्विक मुद्दों के सामने मौजूद चुनौतियों और इसमें प्राप्त उपलब्धियों की वजह से इस फाउंडेशन का पेइचिंग प्रतिनिधि कार्यालय वर्ष 2007 में स्थापित हुआ।

बिल गेट्स ने कहा कि पिछले कई दशकों में चीन ने बहुत-सी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो किसी भी एक देशों को नहीं मिला। चीन ने करोड़ों लोगों की गरीबी और रोग का उन्मूलन किया है। चीन ने मानव इतिहास में अभूतपूर्व तेज गति से आर्थिक आधुनिकीकरण किया। लेकिन चीन का विकास असंतुलित है। अब तक फिर भी 4 करोड़ 30 लाख लोग अति गरीबी हालत में हैं। प्रोत्साहन की बात है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वर्ष 2020 से पहले चीन में अति गरीबी उन्मूलन करने का वचन दिया।

1  2  3  
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040