Wednesday   Jul 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
अंतर्राष्ट्रीय बाल चित्र प्रदर्शनी टोलुन में आयोजित
2017-06-16 17:11:56 cri

खुजावस्को प्रांत व हूपेइ प्रांत एक दूसरे के मैत्रीपूर्ण प्रांत हैं। लंबे समय में दोनों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान घनिष्ठ है, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से जुड़ी गतिविधियां भी रंगारंग हैं। इस बार की अंतर्राष्ट्रीय बाल चित्र प्रदर्शनी महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियों में से एक है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के हूपेइ प्रांतीय कमेटी के प्रसार-प्रचार विभाग और हूपेइ प्रांत के संस्कृति ब्यूरो ने इसका आयोजन किया। पोलैंड के खुजावस्को प्रांत सरकार व हूपेइ पुस्तकालय ने प्रदर्शनी के आयोजन में सहायता दी। पोलैंड में आयोजित चित्र प्रदर्शनी में चीन व पोलैंड के कुल 120 चित्र दिखाये गये। हर चित्र की अपनी अपनी विशेषता होती है। खुजावस्को प्रांत के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग विभाग के प्रमुख सिलविया तुबिएलेविज़ ओलेजनिक ने उम्मीद जतायी कि यह चित्र प्रदर्शनी एक अच्छी शुरूआत होगी। भविष्य में इस तरह की गतिविधि ज्यादा से ज्यादा होंगी। ताकि बच्चों को अच्छी तरह से चीन व हूपेइ को जानने का मौका मिल सके।

1  2  3  4  5  6  7  8  
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040