Web  hindi.cri.cn
    चीन-भारत बौद्ध धर्म सांस्कृतिक फोटो प्रदर्शनी आयोजित
    2017-05-22 11:17:15 cri

     

    हाल में चीन-भारत बौद्ध धर्म सांस्कृतिक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह और चीन-भारत मैत्री माइक्रो फिल्म का लांच समारोह भारत के कोलकाता में आयोजित हुआ। चीन और भारत से आए राजनीतिज्ञों और कलाकारों ने कहा कि वर्तमान गतिविधि चीन व भारत की मैत्रीपूर्ण आवाजाही में प्रेरणा की भूमिका अदा करती है।

    12 मई की रात को कोलकाता स्थित चीनी जनरल कांसुलेट ने स्थानीय कला संग्रहालय में इस गतिविधि का आयोजन किया। वर्तमान प्रदर्शनी में चीन व भारत के फोटोग्राफरों द्वारा 2016 में चीन के चार बौद्ध धर्म के मशहूर पर्वतों और भारत के बोधगया, ह्वेन त्सांग स्मृति भवन जैसे बौद्ध धर्म से संबंधी दर्शनीय स्थलों के लिए खींचे गए 30 से ज़्यादा श्रेष्ठ तस्वीरों का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा चीनी एक्यूपंक्चर सहित चार माइक्रो फिल्में भी जारी की गयी। कोलकाता स्थित चीनी जनरल कांसुलर मा चानवू, पश्चिम बंगाल की अल्पसंख्यक कमेटी की उप प्रमुख मारिया फर्नांडीस सहित करीब 100 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।

    1  2  3  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040