चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिन फिंग ने वर्ष 2013 में समान रूप से "एक पट्टी एक मार्ग" का निर्माण करने का प्रस्ताव पेश किया था, जिसका लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करके एक दूसरे के विकास की रणनीति को जोड़ते हुए समान रूप से विकास करना है। तीन वर्ष में "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव से संबंधित सहयोग स्थिरता के आगे बढ़ रहा है। विभिन्न पक्षों ने इसका स्वागत किया है और इसमें भी भाग लिया। भौगोलिक दूरी के लिहाज से मेडागास्कर चीन के सबसे नज़दीक अफ्रीकी देशों में से एक है और इतिहास में प्राचीन काल के समुद्री सिल्क रोड से इसका सीधा संबंध था। वास्तव में मेडागास्कर 21वीं शताब्दी के समुद्री सिल्क रोड का ऐतिहासिक और स्वाभाविक विस्तार है। राष्ट्रपति हेरी ने कहा कि मेडागास्कर चीन के "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव का समर्थन करता है, मेडागास्कर की जनता को "एक पट्टी एक मार्ग" के निर्माण से लाभ मिलेगा।
राष्ट्रपति हेरी ने कहा कि चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिन फिंग द्वारा प्रस्तुत "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव एक बहुत मजबूत और सकारात्मक प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव से अफ्रीका और मेडागास्कर जैसे देशों पर चीन का ध्यान जाहिर हुआ है। मेडागास्कर इस प्रस्ताव का समर्थन करता है। हमें विश्वास है कि इस बड़े प्रस्ताव को लागू करने से मित्रवत सहयोग और आपसी लाभ वाली समान जीत के आधार पर स्थापित होने वाली परियोजनाओं से मेडागास्कर की जनता को लाभ मिलेगा।