वर्ष 2015 में 4 दिसंबर को चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिन फिंग ने चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के जोहानसबर्ग शिखर सम्मेलन में चीन-अफ्रीका संबंधों को सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी संबंध तक उन्नत करने का प्रस्ताव पेश किया था और सहयोग की दस परियोजनाएं भी पेश की, जिससे चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग और समान विजय, समान विकास का नया युग शुरू हुआ है। सहयोग की ये दस परियोजनाएं अफ्रीकी देशों के विकास के लक्ष्य और दीर्घकालीन विकास योजना के बराबर हैं, जो मेडागास्कर समेत अफ्रीका देशों के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
राष्ट्रपति हेरी ने कहा कि ये परियोजनाएं अफ्रीका देशों और लोगों के हितों से संबंधित हैं। बुनियादी संस्थापनों के निर्माण, औद्योगीकरण और शिक्षा के विकास से ग़रीबी दूर करने के लिए अफ्रीकी देशों को मदद दी जा सकती है। यह समाज और जन-जीवन पर ज़ोर देने वाली एक विकास संकल्पना के साथ साथ दीर्घकालिक दृष्टिकोण के लिए एक विकास संकल्पना भी है।
इस वर्ष चीन और मेडागास्कर के बीच राजनयीक संबंधों की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ है। हेरी ने कहा कि वर्तमान द्विपक्षीय संबंधों के विकास की स्थिति बेहतर है। पिछले कुछ वर्षों में मित्रवत सहयोग के ढांचे में दोनों देशों के बीच संबंध निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग की कई परियोजनाएं हैं। उनका विचार है कि मेडागास्कर और चीन के बीच सहयोग भाईयों के बीच संबंध जैसा है और यह दोनों देशों के हितों के अनुकूल है। वर्तमान में मेडागास्कर का व्यापक निर्माण हो रहा है, जो दोनों देशों के सहयोग के लिए नये अवसर मुहैया करा सकता है।
(वनिता)