Web  hindi.cri.cn
    चीन में सेनेगल के व्यापारी सौराकाटा टिरेरा का जीवन
    2017-03-01 13:35:42 cri

    सौराकाटा चीन और अफ़्रीका की संस्कृतियों को गहन रूप से समझते हैं, लोगों के बीच संपर्क करने में कुशल हैं, ज़िम्मेदाराना हैं और उत्साहपूर्ण भी हैं। उनकी प्रतिभा की यीवू शहर ने प्रशंसा की है। मई 2013 में यीवू में वैदेशिक मामला मध्यस्थ समिति की स्थापना हुई, सौराकाटा अवश्य ही इसके एक सदस्य बने। हालांकि उन्हें इसके कोई पैसे नहीं मिलते, पर सौराकाटा हमेशा उत्साह के साथ चीनी-विदेशी व्यापारियों के लिए समस्याओं का समाधान करते हैं और विवादों का निपटारा करते हैं। सिफ़ारिशी के बाद सौराकाटा ने समिति के उप प्रमुख का पद भी संभाला।

    सौराकाटा ने कहा कि यीवू एक खुला और सहिष्णुतापूर्ण शहर है। नगरपालिका अक्सर विदेशी व्यापारियों की संगोष्ठी आयोजित करती है, उनके विचार और सुझाव सुनती है, उनकी मांग पर विचार करती है और उनकी समस्या का निपटारा करती है। सौराकाटा बहुत प्रसन्न हैं। वे यीवू के विकास के लिए अपना योगदान करना चाहते हैं और ज़्यादा लोगों को सहायता करना चाहते हैं।

    "परिवर्तन अहम नहीं है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे हमारे साथ बात करना चाहते हैं, हमारे विचार सुनना चाहते हैं। सेनेगल में मेयर के साथ बात करने का मौका 100 सालों में भी नहीं मिल पाता, पर यीवू में मुझे यह मौका मिला। मैं उनका धन्यवाद क्यों नहीं करता? यीवू की नगरपालिका ने मेरे लिए यह अच्छा मंच तैयार किया है, जो कितने ज़्यादा पैसे से नहीं बदला जा सकता। इसलिए मैं चीनी लोगों को धन्यवाद अदा करना चाहता हूं और चीन में अपना योगदान करना चाहता हूं।"

    चीन और अफ़्रीका के बीच सांस्कृतिक बंधन मज़बूत बनाने और दोनों पक्षों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए सौराकाटा लगातार प्रयास कर रहे हैं।


    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040