Web  hindi.cri.cn
    13 शैतानी का चित्र बनाना आसान है
    2017-01-30 17:48:45 cri

    शैतानी का चित्र बनाना आसान है 画鬼最易

    "शैतानी का चित्र बनाना आसान है"नाम की नीति कथा को चीनी भाषा में इसे"हुआ गुइ च्वेइ यी"(huà guǐzuì yì) कहा जाता है। इसमें"हुआ"का अर्थ है चित्र बनाना, जबकि"गुइ"शैतान है, "च्वेइ"का अर्थ है"सब से"और"यी"का अर्थ है आसान।

    प्राचीन काल की बात है, एक दिन एक चित्रकार छी राजवंश के राजा का चित्र बना रहा था।

    राजा ने पूछा:"तुम्हारे विचार में किस चीज़ का चित्र बनाना मुश्किल है?"

    चित्रकार ने जवाब दिया:"कुत्ते और घोड़े आदि का चित्र बनाना कठिन है।"

    राजा ने फिर पूछा:"तो किस चीज़ का चित्र बनाना सबसे आसान है?"

    चित्रकार ने कहा:"शैतान का चित्र बनाना ज्यादा आसान है"

    चित्रकार के जवाब पर राजा को बड़ा आश्चर्य हुआ। चित्रकार ने राजा की नासमझ को दूर करते हुए कहा:"महाराज, आप देखें, कुत्ता और घोड़ा ऐसे जानवर है, जिसे सभी लोग जानते हैं, रोज देखने को मिलते हैं, उनका चित्र बनाने में जरा भी ग़लती हुई, तो कोई भी उसे बता सकता है, जहां तक शैतान की बात है, न उसका आकार किसी ने देखा है, ना ही उसकी छाया को कोई पकड़ सका है, सभी शैतानों के चित्र कल्पना से बनाए गए हैं, कौन जान सकता है कि मैंने जो शैतान का चित्र बनाया है, वह असली शैतान से मेल नहीं खाता, इसलिए शैतान का चित्र बनाना बहुत आसान है।"

    "शैतानी का चित्र बनाना आसान है"यानी चीनी भाषा में"हुआ गुइ च्वेइ यी"(huà guǐzuì yì) नाम की कथा से हम यह शिक्षा ले सकते हैं कि किस भी प्रकार का काम करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है, काल्पनिक रूप से असली चीज नहीं बनायी जा सकती है।

    1  2  3  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040