Web  hindi.cri.cn
    वसंतोत्सव का परम्परागत खान-पान---न्येन ये फ़ान यानी वर्ष का अंतिम रात्रि भोज
    2017-01-26 08:55:02 cri

     

    वसंतोत्सव के आगमन पर बाहर में काम करने वाले चीनी लोग घर वापस लौटते हैं और अपने परिवारजनों से मिलते हैं। चीनी पारंपरिक संस्कृति में यह मनोभाव घर कर गया है और व्यापक तौर पर प्रचलित भी है, मानो हरेक व्यक्ति के शरीर पर जड़ी अमिट छाप हो।

    न्येन ये फ़ान का दूसरा नाम है थ्वुन य्वान फ़ान(मिलन का भोज), जो चीनी चंद्र पंचांग के अनुसार साल के अंतिम दिन का रात्रि भोज है। उसी दिन लोग एकत्र होकर एक साथ रात्रि भोज खाते हैं, बीते साल को विदाई देते हैं और आने वाले साल का स्वागत करते हैं। सालाना थ्वुन य्वान फ़ान लेने की प्रथा से चीनी राष्ट्र के परिवार सदस्यों के बीच आपसी सम्मान व प्रेम प्रतिबिंबित होता है, जिससे पारिवारिक संबंध और घनिष्ट हो सकता है। वृद्धों के लिए सब संतान के साथ खुशी मनाना कितनी सुखी की बात है। जबकि युवा पीढ़ी भी इस अवसर पर माता-पिता के प्रति लालन-पालन की कृतज्ञता प्रकट कर सकते हैं।

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040