Web  hindi.cri.cn
    "मोफ़ान शुचू" किताबघर के संस्थापक च्यांग शुन
    2016-10-09 20:08:07 cri

    चीन की राजधानी पेइचिंग के मध्य में स्थित छ्येनमन सड़क के आसपास चीनी गणराज्य की शैली में बना एक मकान है। यह एक किताबघर है, जिसका नाम है मोफ़ान शुचू। मोफ़ान शुचू का दरवाज़ा खुलते ही आपको चीनी गणराज्य में वापस लौटने का आभास होता है। यही इसके संस्थापक च्यांग शुन का उद्देश्य है।

    दो वर्ष पहले च्यांग शुन को इस जगह का पता लगा। हालांकि उन्हें मालूम नहीं था कि इस मकान का निर्माण कब हुआ था, लेकिन इसके दरवाज़े पर प्रकाशन-गृह की अस्पष्ट लिखावट देखने को मिलती है। इसे देखकर च्यांग शुन ने इस मकान को किताब की दुकान बनाने का फैसला किया। कुछ महीने की सवाजट के बाद वर्ष 2014 के सितंबर में मोफ़ान शुचू नाम का किताबघर औपचारिक रूप से खोला गया। च्यांग शुन की आंखों में यहां तरह तरह की कहानियां छिपी हुई हैं, जो न सिर्फ़ लोगों को पुराने समय की याद दिलाती हैं, बल्कि पढ़े-लिखे प्राचीन व्यक्तियों की भावना का विकास भी करती हैं।

    1 2 3 4 5
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040