Tuesday   Aug 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ल्हासा से शिकाज़े तक रेल मार्ग के यातायात की पहली वर्षगांठ
2015-09-25 17:09:31 cri

ला-शि मार्ग छिंगहाई तिब्बत रेल लाइन का महत्वपूर्ण भाग है। जो तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा को दक्षिण-पश्चिमी तिब्बत के महत्वपूर्ण क्षेत्र शिकाज़े से जोड़ता है। 16 अगस्त वर्ष 2014 में ला-शि रेल मार्ग का यातायात शुरु हुआ। इस बात को एक वर्ष पूरा हो चुका है। ला-शि रेल मार्ग का प्रचालन कैसा है?इसकी स्थिति कैसी है ?

ल्हासा से शिकाज़े तक जाने वाली नम्बर Z8801 रेल गाड़ी पर सवार होकर यात्रा शुरू हुई। शिकाज़े से ल्हासा सैर करने वाला प्राइमरी स्कूल का छात्र शू छङ रेल के डिब्बे में बैठकर अपना पसंदीदा गीत《तुम मुझे पसंद हो》गा रहा है। मधुर गीत में बर्फीले पठार पर तेज़ गति से आगे चल रही रेलगाड़ी के डिब्बे में खुशी का माहौल बना हुआ है। रेलगाड़ी प्रति घंटा सौ किलोमीटर की गति से आगे बढ़ती जा रही है। रास्ते में यालुचांगबु नदी घाटी, एक-एक बर्फीले पर्वत से होकर गुज़र रही है। पर्यटक आरामदायक रेल के डिब्बे में रास्ते में आने वाले हर सुन्दर प्राकृतिक दृश्य का आनंद उठा रहे हैं।

1 2 3 4 5 6 7
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040