Tuesday   Aug 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
संडे की मस्ती 2015-01-25
2015-02-11 14:59:12 cri

अखिल- दोस्तों, कल 26 जनवरी है। और हम सभी जानते हैं कि भारत का गणतंत्र 26 जनवरी, 1950 को गठित किया गया था और भारतीय संविधान प्रभावी हुआ था। इन वर्षों के दौरान भारत ने अनेक बाधाओं और रुकावटों को पार करते हुए भव्यता, प्रगति और स्वतंत्र राष्‍ट्र होने के गर्व का पूरा आनंद उठाया है। यह दिवस इस बात को भी मान्यता देता है कि भारत एक सहिष्णु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश है, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों पर अमल करता है। चलिए जानते हैं भारत के बारे में 20 खास बातें

1. भारत ने ही आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की शुरुआत की थी। करीब 2500 साल पहले।

2. भारत में दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा पोस्ट आँफिस हैं।

3. भारत का रेल नेटवर्क दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क माना जाता हैं।

4. भारत ने ही शतरंज की खोज की थी।

5. भारत ने ही अंकीय प्रणाली शुरु की और आर्य भट्ट ने शून्य की खोज की।

6. भारत में विश्व की पहली विश्वविद्यालय तक्षशिला बनी, जिसमें दुनिया भर के लाखों छात्रों ने शिक्षा ली।

7. भारत 1896 तक दुनिया भर में हीरों के निर्यात करने वाला देश था।

8. भारत में विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान हिमाचल प्रदेश के चैल में है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 2444 मीटर है।

9. भारत संसार का आध्यात्मिक गुरू है ,यही से आध्यात्मिक ज्ञान पूरी दुनिया में गया।

10. सोमनाथ मंदिर दुनिया का सबसे प्राचीन मंदिर भी भारत में है।

11. दुनिया में सबसे पुरानी सभ्यता सिन्धु घाटी सभ्यता भारत में थी।

12. कोहिनूर हीरा सबसे प्राचीन व मंहगा हीरा भी भारत में हुआ है।

13. भारत से सर्व धर्मों की स्थापना हुई है, सर्व धर्मों का बीज भारत ही है।

14. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

15. भारत को ही देव भूमि कहा जाता है। 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास था।

16. भारत में ही नदियों को माँ की संज्ञा दी जाती है।

17. दुनिया का सबसे प्राचीन ग्रन्थ वेद भी भारत में हुआ है।

18. भारत में ही नारी को देवी तथा नर को देव की संज्ञा दी जाती है।

19. दूनिया की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत भी भारत की देन है।

20. भारत सबसे प्राचीन व अविनाशी खण्ड है।

अखिल- तो दोस्तों, ये थी भारत की 20 खास बातें, और देशभक्ति गाने, I'm sure कि आपको जरूर पसंद आये होंगे। चलिए मैं अब आपको एक बहुत ही अच्छी सीख देने वाली कहानी सुनाता हूं।

दोस्तों, पुराने जमाने की बात है। एक आदमी अपनी घोड़ियों पर चूडि़यां लाद कर गांव-गांव घूम कर चूड़ियां बेचा करता था। जब वह चूड़ियां बेचने ले जाता, तब अपनी घोड़ियों को बड़े प्यार से हांकते हुए कहता था, 'चल मेरी बहन, चल मेरी भाभी, चल मेरी मां।' लोग जब यह सुनते थे तो उन्हें बड़ा आश्चर्य होता था। एक दिन एक आदमी ने उस चूड़ी वाले को टोकते हुए कहा, 'क्यों भाई यह क्या कह रहे हो, इन घोडि़यों से

तुम्हारा कैसा रिश्ता, यह तुम्हारी बहन और भाभी कैसे बन गईं?' पहले तो चूड़ी वाले ने हंसकर टालना चाहा फिर जब उस व्यक्ति ने सवाल दोहराया तो चूड़ी वाले ने जवाब दिया, 'आप जानते ही हैं कि मेरा काम चूड़ी बेचने का है और चूड़ियां हमेशा माता, बहन और भाभियां ही खरीदती हैं। इसलिए मैं सावधानी रखता हूं कि मेरे मुंह से कहीं कोई अपशब्द न निकल जाए। मेरी आदत बनी रहे कि हमेशा मुंह से माता, बहन और भाभी ही निकलें। यही कारण है कि मैंने घोड़ियों के साथ भी माता, बहन और भाभियों का रिश्ता बना रखा है। चूड़ी बेचने वाला अपनी बोली के कारण ही स्त्रियों में अत्यंत लोकप्रिय था। उसकी चूड़ियां हाथों-हाथ बिक जाती थीं। एक समय ऐसा आया जब लोग अपने बच्चों को अच्छी भाषा सिखाने के लिए उसकी मिसाल देने लगे। उसके बारे में बताते हुए माता-पिता अपने बच्चों को समझाते कि आदत एक ऐसी प्रवृति है जो व्यक्ति पर हावी हो जाती है। आदत पर अंकुश रखना जरूरी है। चूड़ी बेचने वाला अपनी आदत के प्रति सजग था इसलिए अपने जीवन में सफल हुआ।

लिली- दोस्तों, हैं ना यह प्रेरक कहानी। हमें भी सदैव अपनी आदत के प्रति सजग रहना चाहिए। चलिए हम आपको एक ओडियो सुनवाते हैं...

1 2 3 4
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040