Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग ऑपेरा कला का प्रचार करना चाहिए
2017-03-21 10:17:35 cri


कई दर्शकों में सुन पिंग ने पेइचिंग ऑपेरा के लिए अपनी पूरी शक्ति लगायी। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानीय ऑपेरा की तुलना में पेइचिंग ऑपेरा के प्रति लोगों के बीच अतुल्य आकर्षण है। पेइचिंग ऑपेरा का वाक-संगीत बहुत सुंदर है और स्वर में परिवर्तन ज्यादा है। पेइचिंग ऑपेरा में पात्र भी अधिक हैं। पेइचिंग ऑपेरा चीनी राष्ट्र की परंपरागत संस्कृति का रत्न है। पेइचिंग ऑपेरा के इतिहास की चर्चा करते हुए सुन पिंग ने बताया,पेइचिंग ऑपेरा हुइ ऑपेरा से आया था। हुइ ऑपेरा मध्य-पूर्व चीन के एन हुइ प्रांत में प्रचलित है। हुइ ऑपेरा के हान ऑपेरा, खुन ऑपेरा, यी यांग और पांग जी जैसे स्थानीय ऑपेरा के साथ मिलने के बाद पेइचिंग ऑपेरा का जन्म हुआ। पेइचिंग ऑपेरा का इतिहास बहुत लंबा नहीं है। वर्ष 1840 के बाद वह कदम दर कदम ये आगे बढ़ता गया। पेइचिंग ऑपेरा में चीन के पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और उत्तर की स्थानीय संस्कृति मिश्रित है। वह कई श्रेष्ठ स्थानीय ऑपेरा के आधार पर पैदा हुआ। इसलिए कहा जाता है कि पेइचिंग ऑपेरा चीनी संस्कृति का सार है।

सुन पिंग के विचार में चीनी परंपरागत संस्कृति के प्रतिनिधित्व के नाते पेइचिंग ऑपेरा राष्ट्रीय भावना के प्रचार और राष्ट्रीय संस्कृति को संभालकर इसके प्रचार के लिए पोषण दे सकेगा। उन्होंने कहा,इधर कुछ वर्ष सरकार ने पेइचिंग ऑपेरा के प्रचार और विकास पर बड़ा ध्यान दिया औऱ कई दस्तावेज भी जारी किये। पेइचिंग ऑपेरा का विकास वसंत में दाखिल हुआ है।

1 2 3 4
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040