Sunday   may 25th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग ऑपेरा कला का प्रचार करना चाहिए
2017-03-21 10:17:35 cri


चीनी राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति की सदस्य, पेइचिंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय के कला अनुसंधान कॉलेज की महानिदेशक और मशहूर पेइचिंग ऑपेरा कलाकार सुन पिंग पेइचिंग ओपेरा के प्रचार में लगी हुई हैं। चालू साल में दो सम्मेनलों के दौरान उन्होंने सीआरआई की संवाददाता के साथ हुई बातचीत में बताया कि पेइचिंग ऑपेरा चीनी परंपरागत सांस्कृतिक का प्रतीक है और चीनी संस्कृति का सार भी। पेइचिंग ऑपेरा विश्वविख्यात है। वे पूरा जावन अपनी शक्ति लगाकर पेइचिंग ऑपेरा के प्रचार में जुटी रहेंगी।

बचपन से ही सुनपिंग गाने और नाचने में निपुण थीं। उनकी आवाज़ अच्छी थी और वो पेइचिंग ऑपेरा की दीवानी थीं। पेइचिंग ऑपेरा के रास्ते पर चलने की याद करते हुए उन्होंने बताया ,बचपन में मेरे घर की स्थिति अच्छी थी। हमारे घर में एक रेडियो था। मैं अक्सर रेडियो में सुनकर ऑपेरा का गाना सीखती थी। ऑपेरा गाने में मैं जन्म से प्रतिभाशाली थी। दस वर्ष के आसपास उनकी आवाज बहुत ऊंची और अच्छी थी। उनकी आवाज़ कई लोगों की आवाज़ों से भी बुलंद है। बाद में उनकी माता का देहांत हो गया। उनको जल्दी से जीवन में स्वतंत्रता पाने की उम्मीद थी। संयोग से निंग शिया प्रांत के पेइचिंग ऑपेरा मंडल ने नए लोगों की भर्ती कराना शुरू किया। मैंने परीक्षा पास की और जल्दी ही निंग शिया ओपेरा मंडल में शामिल हो गयी। इस तरह मैं पेइचिंग ऑपेरा से जुड़ गई। यह मेरा पसंदीदा रास्ता है।

1 2 3 4
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040