Sunday   may 25th   2025  
Web  hindi.cri.cn
फंगहू का मछली-बाजार
2017-03-08 14:41:47 cri

हमारे संवाददाता सूर्योदय से पहले मछली-बाजार आए। आश्चर्य की बात है कि इतने सबेरे ही वहां लोगों की भीड़ लगने लगी। समुद्र के किनारे बहुत से मछली पकड़ने वाली नौकाएं खड़ी दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों के पास मछली पड़कने के समृद्ध अनुभव हैं। वे समुद्र के रंग और जल की स्वच्छता के अनुसार यह भांप कर सकते हैं कि कहां मछली-जाल बिछाया जाना चाहिए। हर नौका रोजाना मछलियों से खचाखच भरा वापस लौटती हैं। मछुआरे किस्म और आकार के तौर पर सभी समुद्री उपजों को वर्गीकृत करते हैं। जानकारों ने बताया कि इस मछली-बाजार में हर रोज पौ फटने से पहले 3 बजे ही कारोबार शुरू होता है। इन समुद्री उपजों का एक भाग आम तौर पर थाइवानी रेस्ट्रॉ तक पहुंचाया जाता है और बाकी हिस्सा बाजार में बेचा जाता है।

यह बाजार बहुत बड़ा है। इस में प्रविष्ट होकर आप सीधे चलते हुए समुद्र-तट पहुंच सकते हैं। बाजार दो भागों में बंटा है। जो भाग पूर्व में स्थित है, उस की छत होती है और वहां बहुत से पैकिंग-उपकरण और फोर्कलिफ्ट खेडे हैं। पश्चिम में जो भाग है, वह एक खुला व्यापारिक क्षेत्र है। ढेर-सारी समुद्री उपजें यहीं पर बेची जाती हैं। बाजार बहुत साफ है और समुद्री उपजें बहुत सुव्यवस्थित रूप से रखी जाती हैं। ऐसे में ग्राहकों को अपनी-अपनी जरूरतमंद चीजें मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। चीन के भीतरी इलाके की तुलना में यहां के सी-फूड अधिक सस्ते हैं। जो पर्यटक यहां आते हैं, वे तरह-तरह के सी-फूड खाए बिना वापस नहीं लौटते हैं। थाइवान के अन्य क्षेत्रों में जो सी-फूड़ परोसे जाते हैं, वे मुख्य रूप से इसी बाजार से सीधे हवाई जहाजों द्वारा पहुचाए जाते हैं।

1 2 3 4
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040