चीन व अमेरिका के बीच साइबर अपराध पर वार्ता
2016-12-08 18:21:08 cri
क्वो शनख्वन ने कहा कि गत वर्ष सितंबर में चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने महत्वपूर्ण सहमति प्राप्त की। जिससे चीन व अमेरिका के बीच साइबर अपराध का प्रहार तथा संबंधित कार्यों का उच्च स्तरीय संयुक्त वार्ता व्यवस्था की स्थापना हुई। कुछ समय से पहले दोनों नेताओं ने लीमा भेंट में इस वार्ता के लिये महत्वपूर्ण आदेश दिया। दोनों नेताओं द्वारा बढ़ावा देने से चीन-अमेरिका के बीच साइबर सुरक्षा के सहयोग तेजी से विकसित हो रहे हैं। साइबर अपराध का प्रहार, साइबर सुरक्षा की सुनिश्चितता, और सूचनाओं का आदान-प्रदान आदि क्षेत्रों के सहयोग निरंतर रूप से बढ़ रहे हैं। जो दोनों देशों की सुरक्षा व जनता की सुरक्षा की रक्षा करने में सकारात्मक योगदान देता है।
चंद्रिमा