चीन व अमेरिका के बीच साइबर अपराध पर वार्ता
2016-12-08 18:21:08 cri
स्थानीय समयानुसार 7 दिसंबर को चीन व अमेरिका के बीच साइबर अपराध के खिलाफ़ प्रहार तथा संबंधित कार्यों की तीसरी उच्च स्तरीय संयुक्त वार्ता वाशिंगटन में आयोजित हुई। चीनी स्टेट कौंसिलर, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री क्वो शनख्वन, अमेरिकी न्याय मंत्री लोरेतता ई.लिनच और भूमि सुरक्षा मंत्री जेह जोहनसन ने एक साथ इस वार्ता की अध्यक्षता की। दोनों पक्षों ने पहली वार्ता के बाद प्राप्त उपलब्धियों का सिंहावलोकन किया, इस वार्ता व्यवस्था के महत्व व ज़रूरत की पुष्टि की। साथ ही चीन व अमेरिका के बीच साइबर सुरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहन करने की कई नयी सहमतियां भी प्राप्त हुईं।