यहां बता दें, यह भवन-क्षेत्र ऐसा एक स्थल है, जहां कोई 300 साल पहले छिंग राजवंश के विख्यात महाराजा खांगशी के गुरु, प्रधान मंत्री छन थिंग चिन का निवास था। छन थिंग चिन छिंग राजवंश के मशहूर राजनीतिज्ञ, साहित्यकार, कवि और वैज्ञानिक थे। राजसभा में उंचे पद पर रहने के दौरान वे वफदारी और सावधानी से अपने कर्तव्य निभाते थे। चीन के शाही काल में स्वच्छ अफसरों की सूची में वे आगे रहते थे। उन्होंने ढेर सारी पुस्तकें लिखकर अपने साहित्यक प्रतिभा भी दिखाई। महाराजा खांगशी ने उनकी तुलना चीन के इतिहास में अपनी जगह बना चुके महान साहित्कार एवं कवि ली बाई और तू फू से की थी।
चीन के इतिहास में छन थिंग चिन का परिवार उल्लेखनीय है। मिंग और छिंग दोनों राजवंशों में छन नाम के परिवारों में 27 सदस्य राष्ट्रीय शाही परीक्षाओं में उत्तीर्ण होकर वरिष्ठ अफसर बने, 6 सदस्यों ने केंद्रीय शाही उच्चविद्यालय में पद संभाले और 33 सदस्य सफल कवि बने। यह परिवार उत्तरी चीन का प्रथम सांस्कृतिक परिवार माना गया है।
यह भवन-क्षेत्र 36 हजार वर्गमीटर की परिधि में फैला है। यहां घूमते हुए आप आसपास के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य भी देख सकते हैं।
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|