Web  hindi.cri.cn
    पर्यटन के क्षेत्र में चीन-रूस सहयोग
    2016-06-29 11:10:06 cri

    बड़ी संख्या में चीनी यात्रियों के रूस जाने के साथ-साथ अधिकाधिक रूसी लोग यात्रा के लिए चीन आते रहे हैं। एक पर्यटन-शोधसंस्था द्वारा जारी हालिया आंकड़ों के अनुसार गत जनवरी में चीन आने वाले रूसी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 44 हजार 200 रही, जो पिछले साल की इसी अवधि से करीब 50 प्रतिशत अधिक है। रूसी पर्यटकों को गर्म समुद्री तट पसंद है। इसलिए दक्षिण चीन के गर्म समुद्र तटीय क्षेत्र उन के चहेते हैं।

    ' हम चीन के हाईनान प्रांत जाना चाहते हैं। मेरे पति Blagoveshchensk नदी के उस पार चीन के हेह शहर गए थे, स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया था कि चीन का हाईनाम प्रांत बहुत सुन्दर है। लेकिन विमान का किराया बहुत महंगा है, हालांकि वहां जाने के बहुत लायक है। वहां मसाज, स्पा जैसी सेवाएं महंगी नहीं है।'

    रूस के Levada Center ने कुछ समय पहले एक जनमत संग्रह किया, जिससे पता चलता है कि 72 प्रतिशत रूसी लोगों को चीन अच्छा लगता है। लेकिन यूरोप और एशिया दोनों महाद्वीपों में फैले विशाल रूस की जनता के लिए चीन की यात्रा करना आसान नहीं है। हालांकि चीन वर्तमान दुनिया में सब से सुरक्षित पर्यटन-गंतव्य है, ऐसे में रूसी पर्यटक किसी भी तरह चीन जाना जरूर चाहते हैं।


    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040