Web  hindi.cri.cn
    चीन-भारत संबंधों में दस कहानियां
    2016-05-04 10:37:07 cri

    छठीं, हमारे पूर्वजों ने समुद्री रेशम मार्ग के जरिए मानसिक और भौतिक आवाजाही की। आज का "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव भी एशियाई नागरिकों की साझा अपेक्षा है। "एक पट्टी एक मार्ग" विभिन्न देशों की विकास रणनीतियों को जोड़ेगा और क्षेत्रीय संपर्क और आदान-प्रदान को मज़बूत करेगा।

    सातवीं, चीन के वांदा समूह ने भारत में नए औद्योगिक शहर स्थापित करने के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर की पूंजी लगाने की योजना बनाई है। भारत के बाजार पर चीनी उद्यमी में बड़ा विश्वास रखते हैं। भारत भी इसमें जुटेगा।

    आठवीं, भारतीय लोग होली की खुशियां मनाने के दौरान चीन में निर्मित खिलौने वाली बंदूक जैसी वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं। इससे भी जाहिर होता है कि हमारे दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की बड़ी आवश्यकता है।

    नौवीं, मुंबई की एक 14 वर्षीय लड़की ने भारत स्थित चीनी राजदूत को पत्र भेजकर कहा कि वो चीन-भारत मित्रता पर पूर्ण विश्वास करती है। उसने यह भी लिखा कि चीन-भारत संबंधों के विकास के लिए लम्बे रास्ते की जरूरत है। उसकी ईमानदार बात विचार-कारक है।

    दसवीं, पेइचिंग स्थित एक भारतीय पत्रकार ने चीनी लड़की से शादी की। चीन के स्मार्ट फोन ओप्पो के विज्ञापन ओडियो में दिखाई गई प्रेम कहानी दिलचस्प और रोमांटिक है। इसी तरह की कहानियां और अधिक होंगी।

    ल्यू चिनसोंग ने कहा कि इन सच्ची कहानियों से जाहिर हुआ है कि चीन-भारत संबंधों की विशाल संभावना और बड़ी निहित शक्ति है। आशा है कि दोनों देशों के नागरिक, विशेषकर युवा लोग द्विपक्षीय संबंधों के विकास में भाग लेंगे।


    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040