Web  hindi.cri.cn
    चीन-भारत संबंधों में दस कहानियां
    2016-05-04 10:37:07 cri

    भारत के ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के निमंत्रण पर भारत स्थित अस्थाई चीनी कार्यवाहक ल्यू चिनसोंग ने अप्रैल में वहां जाकर "चीन-भारत संबंधों की वर्तमान स्थिति और भविष्य" के विषय पर भाषण दिया।

    ल्यू चिनसोंग ने चीन और भारत के बीच आदान-प्रदान की दस कहानियां सुनाईं।

    पहली, तत्कालीन चीनी प्रधानमंत्री चाऊ एनलाई और भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा समान रूप से निश्चित चीन-भारत सीमा पार नदी सहयोग अब तक जारी है और इसमें लगातार प्रगति हो रही है। चीन के जल विभागों और विशेषज्ञों ने कठिनाइयों को दूर कर भारत को बाढ़ के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया, जिससे सीमा पार नदी चीन-भारत मित्रता का सूत्र बना।

    दूसरी, भारत का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट अलीबाबा और मी फोन जैसी चीन की मशहूर आईटी कंपनियों के साथ गहन रूप से सहयोग कर रहा है, जिससे सृजन में सहयोग की विशाल संभावना व्यक्त हुई है।

    तीसरी, चीन के आनह्वी प्रांत के एक युवक ने अनजान भारतीय लड़के को मुफ्त में हीमैटोपोयटिक स्टेम सेल दान किया। "जीवन सूटकेस" का रिले लोगों को प्रभावित करता है।

    चौथी, चीन ने भारतीय तीर्थ यात्रियों के लिए नाथुला दर्रे से कैलाश जाने वाला नया मार्ग खोला। जीवन भर की इच्छी पूरा करने के बाद भारतीय बुज़ुर्ग की आंखों से आंसू गिरे। मार्ग खोलने के शुरुआती समारोह में उपस्थित भारतीय अधिकारी ने कहा कि यह मार्ग यूएसबी की तरह है, जो सीधे भारतीय लोगों के दिलों में पहुंचता है।

    पांचवीं, चीन और भीरत के सैनिक संयुक्त सैन्याभ्यास से एक दूसरे से सीखते हैं। दोनों देशों के सैनिक मज़बूती से हाथ पकड़ते हैं, जो बहुत प्रभावित है।

    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040