Tuesday   may 6th   2025  
Web  hindi.cri.cn
सूचओ का श्वेनम्याओ मंदिर
2015-07-20 18:30:13 cri

 

पिछले कुछ वर्षों से सूचओ शहर के श्वेनम्याओ मंदिर के हाट-बाजार में जहां रोजमर्रा के इस्तेमाल की हर तरह की छोटी-मोटी चीजें बिकती हैं, फिर चहलपहल रहने लगी है।

सूचओ शहर का इतिहास दो हजार वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। यह चीन का एक प्राचीन ऐतिहासिक नगर है। शहर में बहुतसे रमणीक प्राचीन उद्यान और ऐतिहासिक स्थल हैं। क्वानछ्येन मार्ग शहर का सबसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र है। श्वेनम्याओ मंदिर इसी मार्ग पर है।

श्वेनम्याओ मंदिर का निर्माण आज से कोई 1730 वर्ष पहले पूर्वी चिन राजवंश के जमाने में किया गया था। इसका पुराना नाम चनछिडं ताओ मठ था। चिन राजवंश के जमाने में इसे नष्ट कर दिया गया था। लेकिन य्वान राजवंश के जमाने में 1264 और 1294 के बीच इसका पुनर्निर्माण करा दिया गया और नाम बदलकर श्वेनम्याओ मन्दिर रख दिया गया। यह मन्दिर चीन के प्राचीन वास्तुशिल्प का एक श्रेष्ठ नमूना है। मन्दिर के मुख्य भवन की छत नुकीली नहीं है और ओलतियां बाहर निकली हुई है। ओलतियों की धरनें मोटी हैं और दो धरनों के बीच काफी फासला है। इस मन्दिर को जन सरकार द्वारा सुरक्षित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल घोषित किया गया है। श्वेनम्याओ मन्दिर न केवल ताओ धर्म का एक पवित्र तीर्थस्थल है, बल्कि प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों और रोजमर्रा के इस्तेमाल की छोटी-मोटी चीजों का एक परम्परागत हाट-बाजार भी है। नानचिडं शहर के कनफ्यूशियस मन्दिर और शाडंहाए शहर के छडंह्वाडं मन्दिर की ही तरह यहां भी पर्यटकों और ग्राहकों की भीड़भाड़ रहती है।

1 2 3 4 5
आपके विचार (1 टिप्पणियां)
  • ताज़ा कमेंट
2015-7-22 05:33:38

सूचओ शहर और वहाँ स्थित श्वेनम्याओ मंदिर की ऐतहासिक जानकारी शिक्षाप्रद लगी l यहाँ के हाट बाज़ार भी पर्यटकों और ग्राहकों के लिए आकर्षण के केंद्र हैं l
-चुन्नीलाल कैवर्त (अध्यक्ष)-ग्रीन पीस डी-एक्स क्लब सोनपुरी ,पोस्ट टेंगनमाड़ा , जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ,पिन - 495116 INDIA
Mob.N. +91-942417--...>>

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040