Tuesday   may 27th   2025  
Web  hindi.cri.cn
क्वाडंशी च्वाडं स्वायत प्रदेश
2015-04-21 15:20:09 cri

क्वाडंशी च्वाडं स्वायत प्रदेश अर्द्धउष्णकटिबन्धीय इलाके में स्थित है। यहां मौसम अच्छा है, भरपूर सूर्य किरणें पड़ती हैं और उचित वर्षा मात्रा रहती है। समूचे प्रदेश में पर्वतश्रृंखलाएं फैली हुई हैं, हर जगह कास्र्ट कंदराएं देखने को मिलती हैं और पहाड़ी टीलों के बीच छोटे-छोटे मैदान फैले हैं। एक लोकोक्ति के अनुसार यहां की अस्सी प्रतिशत भूमि पहाड़ी है, दस प्रतिशत नदी-झील और दस प्रतिशत खेत हैं। यही कारण है कि इस प्रदेश की प्राकृतिक छवि अपने हरे-भरे पहाड़ों, स्वच्छ नदियों, विचित्र कासर्ट कंदराओं व खूबसूरत चट्टानों के लिए विख्यात है। क्वेलिन नामक स्थान इस प्रदेश के सुन्दर प्राकृतिक दृश्यों का प्रतीक माना जाता है।

क्वाडंशी प्रदेश"भरपूर खनिज धातुओं की भूमि"के नाम से भी मशहूर है। आज तक ज्ञात खनिज धातुओं की संख्या 100 से ज्यादा है। इनमें अनेक धातुओं की निहित मात्रा अत्यंत ज्यादा है। मैगनिज खान की निहित मात्रा व उत्पादन मात्रा पूरे देश में सर्वोच्च है। ताछान सीमा-रांगा-जस्ता खान और किडंगो अन्यूमिनियम खान देश की दो अत्यंत विख्यात बड़ी खानें हैं। इनके अतिरिक्त थ्येनतुडं स्थलीय तेल क्षेत्र और पेइपू खाड़ी के समुद्री तेल क्षेत्र का भविष्य बड़ा उज्जवल है।

इस प्रदेश की नदियों, खासकर हुडंश्वेइ नदी का जल संसाधन अपार है। इनमें पानी की बहाव मात्रा, जल प्रपात व विद्युत आपूर्ति की दूरी की दृष्टि से यह प्रदेश चीन के तीन बड़े जल विद्युत केंद्रों में से एक है।

1 2 3 4 5
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040