Wednesday   Jul 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वास्तु निर्माण में रोगन का प्रयोग
2015-03-25 16:16:04 cri

य्वान, मिडं और छिडं राजवंशों के सामंती शासकों ने पेइचिंग में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य आरंभ किया और रोगनयुक्त उत्पादनों के विकास को प्रोत्साहित किया। य्वान राजवंश(1271-1368) ने देश के सबसे बड़े तत्कालीन शहर पेइचिंग को अपनी वृहतर राजधानी बनाया। शाही महल और उद्यानों की इमारती सामग्री के उत्पादन के लिए चार सरकारी भट्ठों का निर्माण किया गया। इनमें से एक राजधानी के दक्षिण हाएवाडं गांव में था। उस समय मिट्टी के बर्तनों के लिए पश्चिमी उपनगर में स्थित च्यूलुडं पहाड़ से जल परिवहन द्वारा हाएवाडं गांव में मिट्टी लाई जाती थी। शाही महल के विस्तार और परिवर्तन तथा मंदिरों के निर्माण के लिए सम्राट युडंल के समय इस भट्ठे को 1407 ई. में बड़ा किया गया।

1 2 3 4
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040