Web  hindi.cri.cn
    हांगचो की पश्चिमी झील
    2015-01-12 20:08:12 cri

    ह्वा बंदरगाह में मछली की क्रीड़ा

    ह्वा बंदरगाह में मछली की क्रीड़ा वाला परिदृश्य सू तटबंध के दक्षिणी भाग के पश्चिम में स्थित है, जिस के उत्तर में हरियाली से आच्छादित पश्चिमी पर्वत है, नीला पानी वाली छोटी दक्षिणी झील और अंदरूनी पश्चिमी झील मानों जेड से बने फ़्रेम में जड़ित आईना की तरह दायीं व बायीं ओर खड़ी हैं। दक्षिण सुंग राजवंश में ह्वा कांग(ह्वा बंदरगाह) नामक एक नाला ह्वा चा शान पर्वत से यहां गुजर करके पश्चिमी झील में जा मिलती थी। तत्कालीन पदाधिकारी लू य्वनशङ ने ह्वा बंदरगाह के किनारे एक विला का निर्माण किया, जिसे"लू उद्यान"का नाम दिया गया। उद्यान में पत्थरों से बनायी गयी कृत्रिम पहाड़ी थी। ज़मीन पर पोखर खोद करके नाना रंगों की मछलियां पाली जाती थीं। इसलिए पर्यटक चढ़ बढ़कर यहां आकर मछलियों की क्रीड़ा देखते थे और उस के संदर्भ में काव्य लिखते थे।"ह्वा बंदरगाह में मछली की क्रीड़ा"पश्चिमी झील के दस परिदृश्यों में से एक बना।

    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040