Web  hindi.cri.cn
    हांगचो की पश्चिमी झील
    2015-01-12 20:08:12 cri

    पश्चिमी झील में त्रिकुंभ में चांदनी

    पश्चिमी झील में त्रिकुंभ में चांदनी पश्चिमी झील के तीन द्वीपों (अन्य दो द्वीप हैं हू शिन थिंग द्वीप और य्वान कुंग त्वुन द्वीप) में से एक द्वीप का दृश्य है, जिसे"श्यो इंग द्वीप"( छोटा समुद्री टापू) भी कहा जाता है।

    इस द्वीप पर तीन प्रस्तर पगोडों का निर्माण सुंग राजवंश के य्वान यो काल के चौथे साल(ईस्वी 1089) में शुरू हुआ था। उस समय सू तुंगफो हांगचो के सूबेदार के पद पर थे और पश्चिमी झील को साफ सुगम करने की कोशिश करते थे। उन्होंने झील के गहरे जल क्षेत्र में प्रतीक के रूप में तीन पगोडों का निर्माण करवाया। य्वान राजवंश में उपरोक्त तीन पगोडे नष्ट किये गये। मिंग राजवंश के वान ली काल में इस का पुनःनिर्माण किया गया( लेकिन पुराने स्थान पर नहीं था), तब से "आसमान पर एक चंद्र है और झील में चंद्र की तीन परछाइयां"का अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। बाद में यहां ल्यो चो (हरित द्वीप) पर दक्षिण से उत्तर तक 30 घुमावों वाले चोछ्यू पुल का निर्माण किया। पूर्व से पश्चिम तक एक हरित तटबंध का निर्माण किया गया। जिससे"झील में द्वीप और द्वीप में झील"वाला उद्यान बन गया। यहां हर जगह रमणीय दृश्य नजर आते हैं। झील के तटों पर विचित्र पत्थरों के टीले हैं और पानी में मंडपों की परछाइयां दिखती हैं। झील के किनारे पर विलो की झुकी टहनियां हवा में लहराती हैं और लहरें पानी में हिलोरें लेती हैं।


    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040