Web  hindi.cri.cn
    हांगचो की पश्चिमी झील
    2015-01-12 20:08:12 cri

    सू तटबंध पर वसंती प्रभात-वेला

    सू तटबंध दक्षिण से उत्तर तक पश्चिमी झील को आर पार करता है, जिस की कुल लम्बाई 2.8 किलोमीटर है।"पश्चिमी झील के मुख्य दृश्य छह पुल और चिनार, विलो व आड़ू के पेड़।"दक्षिण से उत्तर तक क्रमशः"ईंग पो","स्वो लेन", "य्यू थी","वांग शान","तुंग फु"और"ख्वा हुंग"छह प्राचीन पुल खड़े हैं, जिसे पश्चिमी झील में विलो से घिरे छह पुलों का सुन्दर दृश्य माना जाता है। सू तटबंध उत्तरी सुंग राजकाल के महा कवि सू तुंगफो द्वारा हांगचो के सूबेदार का पद संभालने के दौरान पश्चिमी झील को साफ सुगम करते वक्त झील से निकाली गयी मिट्टी से बनाया गया था। सू तुंगफो की स्मृति में इस तटबंध को"सू तटबंध"का नाम दिया गया। सू तटबंध से दक्षिणी व उत्तरी पर्वत दोनों जुड़े हुए हैं और पश्चिमी झील के सौंदर्य में एक मनमोहक नजारा जोड़ा गया। यहां चार ऋतुओं में फूलों व पेड़ों का बहार हमेशा समां बंधता है, जिसे"पश्चिमी झील के दस परिदृश्य"का सर्वोत्तम माना जाता है।

    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040