चोच्वांग में क्या खरीदा जाए
चोच्वांग के लोग बहुत सीधे और कौशलपूर्ण होते हैं। यहां के लोग 900 सालों के लंबे इतिहास से बहुत उच्च स्तरीय पारंपरिक शिल्पों का विकास करते आ रहे हैं। यहां बांस से बनी चीज़े और चायदानी सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।
चीन के दूसरी जगहों में बनाए गए मिट्टी के घड़े, चीनी मिट्टी के बर्तन के अलावा चोच्वांग की चायदानी नक्काशीदार पत्थरों से बनाये जाते हैं। अगर आप चाय पीने के शौकिन हैं, तो चोच्वांग में यह अनोखी चायदानी को खरीदे बिना रह नहीं पाएंगे।
साथ ही कढ़ाई, मोती आदि अन्य दक्षिणी विशेष वस्तुएँ भी यहां देखी जा सकती हैं।
कई दक्षिणी जल गांव के सौंदर्य को दर्शाती सजावटी पेंटिंग अलग-अलग तरह के चिकनेदार फ्रेम के साथ मिलते हैं, जिसे आपका मन अपने घर ले जाने का करेगा।