चो च्वांग का फैमिली होटल
चो च्वांग में लोग नदी के दोनों किनारे पर रहते हैं। स्थानीय लोग अपने मकान को फैमिली होटल बनाते हैं। पर्यटकों के लिए फैमिली होटल स्थानीय रीति-रिवाज की जानकारी लेने की सबसे अच्छी जगह है। फैमिली होटल में पर्यटक स्थानीय लोगों के साथ खाना खाते हैं और बात करते हैं।
संगीत अभिनेता आमंत्रण पर फैमिली होटलों में प्रदर्शन करते हैं। पर्यटक स्थानीय लोगों की तरह मकान में चाय पीते हैं और संगीत सुनते हैं, जैसाकि वे अपने घर में रहते हैं।
श्रेष्ठ सांस्कृतिक होटल
सांस्कृतिक होटल में सांस्कृतिक तत्व और चो च्वांग की विशेषता उपलब्ध है। अब सांस्कृतिक होटल पर्यटकों के लिए चो च्वांग में ठहरने का नया तरीका बन गया।
ह्वा च्येन थांग नामक होटल एक पुराने मकान के आधार पर बनाया गया है। 100 साल पहले यहां एक प्रसिद्ध व्यापारी का घर था। अब पर्यटक ह्वा च्येन थांग होटल में लक्जरी सेवा का आन्नद उठा सकते हैं। होटल में न सिर्फ मिटिंग रूम और पुस्तकालय, बल्कि बार और स्पा भी उपलब्ध है।
अब चो च्वांग में कुल 160 विशेषता वाले होटल हैं। सबकी श्रेष्ठ सेवा और सांस्कृतिक तत्व से लोगों को गहरी छवि छोड़ी गई।