वहां के स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार एस डी कोटे तालुक के छोटे से गांव सोलापुर में भास्कर नाम के व्यक्ति की बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया। बकरी के इन बच्चों को देखकर भास्कर की आंखें फटी की फटी रह गई। बकरी के उस बच्चे के दो हाथ, सिर, आंख और मुंह के साथ ही उसकी शारीरिक बनावट इंसानी बच्चे जैसा है। केवल इन बच्चों के कान और पैर ही बकरियों की तरह हैं। यह खबर तुरंत ही आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। इसकी जानकारी पशु-चिकित्सकों और सरकारी अधिकारियों को दी गई। खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग इस बकरी के इस दुर्लभ बच्चे को देखने के लिए जुट गये। लेकिन खबरें यह भी आ रही है कि उन बच्चों की मौत हो गई है।
चिकित्सक अब भी इस विचित्र बच्चे के जन्म की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए हैं। चिकित्सकों का मानना है कि यह किसी आनुवांशिक विकार के कारण होता है। इस विकार में बच्चे के शरीर में अत्यधिक तरल पदार्थ भर जाता है। इन बच्चों के शरीर को संरक्षित रखने का फैसला किया गया है। मैसूर में उनके शरीर की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
लिली- चलिए.. मैं बताती हूं कि फेसबुक छोड़ने के लिए पिता ने दिया बेटी को अनोखा ऑफर
दोस्तों, फेसबुक लोगों की जिंदगी पर किस कदर असर डालने लगा है, यह खबर उसका एक उदाहरण है। भारत ही नहीं दुनिया भर के मां-बाप अपने बच्चों की फेसबुक लत को लेकर परेशान हैं और अब तो हालत यह है कि न सिर्फ किशोर और युवा बल्कि बड़े-बुजुर्गों को भी फेसबुक की लत लग गयी है।
इस फेसबुक की लत से छुटकारा दिलाने को लेकर एक पिता ने अपनी बेटी को ऐसा ऑफर दिया जिससे मानने के लिए वह मजबूर हो गई। पॉल बेयर नाम के इस व्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी को 5 महीनों के लिए फेसबुक से दूर रहने के एवज में 200 डॉलर यानी तकरीबन 10,000 रुपये देने का वादा किया। यह जानकारी खुद बेयर ने अपने ब्लाग पर दी है।
पॉल बेयर का कहना है कि यह आइडिया उसकी बेटी का ही है। उसने समझौते की एक प्रति अपने ब्लाग पर शेयर किया है। समझौते में लिखा है कि उसकी बेटी अपना फेसबुक अकाउंट 4 फरवरी 2014 से लेकर 26 जून तक नहीं खोलेगी। बेयर के इस ब्लाग पर दुनिया भर से लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। कुछ लोग इस समझौते के पक्ष में हैं तो कई लोग इसकी आलोचना कर रहें हैं।
अखिल- अरे, फेसबुक की लत छुड़वाने के लिए माता-पिता क्या-क्या तरीके अपनाने लगे है। वाकई, फेसबुक की लत अपने आप में एक बुरी लत है। चलिए दोस्तों.. अभी हम आपको सुनवाते हैं एक मस्त-मस्त हिन्दी गाना... उसके बाद आपके ले चलेंगे हमारे मनोरंजन के दूसरे सेगमेंट की तरफ...









