Web  hindi.cri.cn
खुबसूरत हाईनान - तुम्हारे पास मेरी दिल:श्रीमती सुदेष्णा बसु
2013-09-16 10:41:01
सबसे पहले सीआरआई हिंदी विभाग की सभी सदस्यों को मेरी प्यार भरा नमस्कार।

"मेरी चीनी कहानी लेखन प्रतियोगिता-2013" आयोजन करने पर मैं आप लोगों को धन्यवाद देती हूं। मैं एक गृहणी हूं। मैं 1999 साल से आपलोगों का हिंदी कार्यक्रम सुन रही हूं। आपके सभी कार्यक्रम विशेष रूप से चीन का भ्रमण, टॉप फाइव, आपका पत्र मिला और आपकी पसंद आदि प्रोग्राम मुझे अच्छे लगते हैं। आपके रेडियो प्रोग्राम के माध्यम से चीन के बारे में व्यापक जानकारी हासिल होती है।

चीन की दक्षिण प्रांत में स्थित "पूर्वी हवाई" नाम से परिचित हाईनान प्रदेश मेरा काल्पनिक आँखों से देखा गया सौन्दर्य की लीलाभूमि है। हाईनान द्वीप चीन में थाईवान द्वीप के बाद दूसरा बड़ा द्वीप है। साल भर में द्वीप का मौसम अच्छा रहता है। बारहों माह फूल खिलते हैं।

मनोरम उष्णकटिबंधीय द्वीप की सौन्दर्य के कारण पुरे दुनिया में आज हाईनान प्रदेश एक परिचित नाम है। यह सही है की मैं कभी हाईनान प्रदेश का दौरा नहीं किया। लेकिन आप लोगों की कार्यक्रम एबं वेबसाइट पर दिया गया रंगीन फ़ोटो देखकर मैं हाईनान की प्रेम की जाल में फँस गयी। हरा रंग में ढका हुआ समुद्र में किनारे खड़े होकर बोलना चाहती हूं की मैं तेरी सौन्दर्य की दीवानी हूं। मैं जानती हूं की मेरी जैसा हजारों श्रोताओ के दिल में हाईनान की रूप ने अपने तरफ खीचती है। कवि के भाषा में- "हें पथगामी आओ कुछ समय बिताओ मेरे यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क उद्यान में"। यालुंगवान वन पार्क में पारिस्थितिक वातावरण श्रेष्ठ है और दृश्य भी सुन्दर है। मैं जानती हूं 1506 हेक्टर आयतन वाला पहाड़ी प्राकृतिक स्वप्नों जैसा उद्यान ने देश-विदेश की पर्यटकों को आकर्षित किया है। फिरभी इस वन पार्क उद्यान की प्राकृतिक परिवेश एबं प्राचीन ऐतिह्य बिलकुल बरक़रार है| यह नहीं पता है की मुझे कभी कानशिलिंग सुपारी घाटी गांवो में जाकर ली जाति की नाव की तरह सजावट घर एबं म्याओ जाति की घरो में रहने का अवसर मिलेगी या नहीं।

हाईनान विश्व की एकमात्र द्वीप नहीं है, लेकिन चीन की यह एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन द्वीप है। मुझे 2010 की जनवरी महीने में रेडियो पर प्रचारित आपलोगों की एक कार्यक्रम से पता चला की हाईनान अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन द्वीप की निर्माण कार्य के लिए वीजा-मुक्त यात्रा में हाईनान प्रदेश में बिदेशी पर्यटकों को भ्रमण की सुबिधा देता है जो की हाईनान की केंद्रीय सरकार की बहुत ही न्याय-सन्मत साथ ही सुबिधाजनक नीति है| चीन की दुसरे प्रान्त में ऐसा नीति नहीं है| हाईनान प्रदेश की यह नीति पर्यटन शिल्प की अंतर्राष्ट्रीयकरण प्रक्रिया की एक उल्लेखयोग्य पदक्षेप है| पिछले 8 सालो में 6 लाख 70 हजार पर्यटको ने वीजा-मुक्त यात्रा से हाईनान का भ्रमण किया। हाईनान प्रांत ने उसकी अपनी रूपों की जादू से 2011 को 3 करोड़ 10 हजार पर्यटकों को मुग्ध किया। हाइनान अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन द्वीप को सुन्दर तरीके से निर्माण करने हेतु चीन की केंद्रीय सरकार की लगातार सुबिधा नीतिओ में से द्वीप शुल्कनीति सबसे बेहतरीन है। अब हाईनान के हाईखो एबं सानया शहर में शुल्क मुक्त दोकान है। यहाँ पर मैं उल्लेख करना चाहती हूं की हाईखो मैलन अंतर्राष्ट्रीय बिमान-बन्दर की शुल्कमुक्त दोकान चीन की पहला द्वीप शुल्कमुक्त दोकान है।

चीन की एकमात्र ग्रीष्ममंडलीय सामुद्रिक द्वीप हाईनान प्रदेश प्राकृतिक सम्पदो एबं परम्परागत संस्कृति की एक अपरूप संगम स्थल है जंहा आधुनिक नगरायण को कायम रखते हुए पर्यटन शिल्प की माध्यम से अर्थनैतिक उन्नयन आगे बढ़ रहे है। यहाँ की कानशिलिंग की उपत्यका की घने जंगल की बीच में पैदल जाते जाते मशहूर बंगाली कवि जीवनानंद दास की एक लाइन याद आया- "कितने सुबह –दोपहर –शाम को देखते है नील गगन की हरे जंगले झूम रहा है धीरे धीरे..." हाईनान प्रांत की पहले आदिम मनुष्य ली जाति की सुपारी संस्कृति आज भी इस सदी में बरक़रार है एबं ली जाति की जीवन शैली में उनकी सरलता प्रतिफलित होता है। आधुनिक नागरिक संस्कृति ने भी ख़तम नहीं कर पाया ली जाति की महिलाओं के शरीर पर टैटू संस्कृति क्योंकि यह उन लोगों की सुखी जीवन,विपत्ति को दुरीकरण एबं यौवन और सौन्दर्य की प्रतीक वहन करता है।

समय के विकास के साथ साथ आधुनिक संस्कृति ली जाति के परंपरागत जीवन पर प्रभाव भी डाल रहा है । ली जाति के गांव में पंरपरागत पोशाक पहनने वाले कम दिखाई देते हैं। ली जाति की बुनाई गए कपड़े इतिहास एबं संस्कृति की महाकाव्य है। यह जानकर मुझे बहुत प्रभावित किया है की 100 साल की पहले बुनाई गयी कपड़े की रंग अभी भी पहले जैसा बरक़रार है। यह गर्व की बात है की चीन के लोगों ने ली जाति की कढ़ाई या टेपेस्ट्री शिल्प को अभी भी जिन्दा रखा। ली जाति की परंपरागत कढ़ाई की सुरक्षा के लिए संबंधित सरकारी विभागों ने हाल ही में बहुत काम किया है। चीन सरकार एबं बे-सरकारी संस्था की दौलत से 2009 की अक्टोबर में युनेस्को द्वारा ऐसी गैर भौतिक सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल की गई हैं । मैं आशा करती हूँ की हाईनान प्रदेश की पर्यटन क्षेत्र और भी मशहूर होंगे एबं विश्व में हाईनान प्रदेश की प्रभाव और बिस्तृत होंगे।

हाईनान प्रदेश के दक्षिणी छोर पर सानया शहर बसा है।वाकई इस शहर बहुत सुन्दर है। इस शहर में हरे-भरे पहाड़, समुद्र और नद-नदी के अद्भुत सुन्दर दृश्यों का संगम है।यह शहर अपने सुन्दर खाड़ी,स्वच्छ पानी वाले समुद्र और सफेद मुलायम रेतीले तट के लिए जगप्रसिद्ध है। मैं इस रोमांटिक खूबसूरत समुद्री प्रांत के खड़ी होकर हरा समुद्र को बोलना चाहूँगी - "हंस की पंखो से, रातो की उजाले में, मेरी नाम को रखना लिखकर..."

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040