इस ऑनलाइन कार्यक्रम में होस्ट सबसे पहले व्यापक नेटीज़नों को सीआरआई ऑनलाइन के मंच में सक्रिय रूप से शामिल करके बातचीत करने का स्वागत करते हैं। और उन्होंने ओयांग से एक सवाल पूछा कि पिछले साल नेटीज़नों का ध्यान सीमा व समुद्री मामलों पर केंद्रित है। लेकिन सीमा व समुद्री मामला विभाग के बारे में उन्हें कम जानकारी है। तो क्या आप संक्षिप्त में इसके बारे में कुछ बताएंगे।
इसके जवाब में ओयांग ने कहा कि इस विभाग की स्थापना मार्च 2009 में हुई। उस समय चीनी विदेश मंत्रालय ने कई विभागों व कार्यालयों को मिलाकर संयुक्त रूप से इस विभाग की स्थापना की गई। इस विभाग के दो मुख्य कार्य हैं- एक है सीमा, और दूसरा है समुद्री मामला। सीमा मु्द्दों पर पड़ोसी देशों के साथ सीमा की सुनिश्चितता, सीमा की निगरानी, सीमा की संयुक्त जांच-पड़ताल और सीमा का प्रबंध आदि शामिल हैं। समुद्री मामलों में चीन व पड़ोसी देशों के बीच समुद्री सीमा की सुनिश्चितता व समुद्र का संयुक्त विकास, तथा अन्य समुद्र से जुड़े मामले शामिल हैं।