Web  hindi.cri.cn
चीन की सीमा व समुद्री स्थिति
2013-02-20 19:17:50

चीनी सीमा व समुद्रीय मामला विभाग का कार्य बहुत व्यस्त है, और बहुत महत्वपूर्ण भी है। एक नेटीज़न ने कहा कि चीन ज़मीन व समुद्र का एक बड़ा देश है। ज़मीन से चीन 14 देशों के साथ जुड़ा हुआ है, और समुद्र पर 8 देशों से। हमारे पड़ोसी देशों की संख्या बहुत बड़ी है। इसलिये देशों के बीच संबंध भी बहुत जटिल है। अगर कोई मामला हुआ, तो इसका समाधान बहुत मुश्किल है। क्या आप संक्षेप में वर्तमान में चीन की सीमा व समुद्री स्थिति के बारे में बता सकते हैं।

इस पर ओयांग ने कहा कि अच्छा, हाल ही में खासतौर पर पिछले साल से हमारे देश की सीमा की स्थिति मुख्य तौर पर स्थिर है। पर कुछ समुद्रीय मामले मौजूद हैं। सीमा से जुड़े मामलों का समाधान व प्रबंध अच्छी तरह से किया जा रहा है। सीमा के प्रबंध का निर्माण भी लगातार मजबूत व सुधार किया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में विभिन्न तरह के सहयोग भी धीरे धीरे विकसित हो रहे हैं। विकास का रुझान बहुत अच्छा है।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040