Web  hindi.cri.cn
समुद्री परिसीमन मुद्दे पर स्पष्ट है चीन का रुख
2013-02-20 19:08:32

चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा व समुद्र मामले विभाग के प्रमुख ओयांग यूछींग ने 20 फरवरी को सीआरआई के साथ साक्षात्कार में समुद्री परिसीमन मामलों पर चीन का रुख स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक कारणों और समुद्री कानून के विकास से वर्तमान में चीन और उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, जापान, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई, इंडोनेशिया व वियतनाम 8 देशों के बीच समुद्री परिसीमन पर विवाद है। चीन सरकार का मानना है कि ऐतिहासिक तथ्यों और समुद्री कानूनों का सम्मान करते हुए मैत्रीपूर्ण वार्ता से विवादों का समाधान किया जाए।

त्याओयू द्वीप और दक्षिण चीन सागर में द्वीप मामले पर उन्होंने कहा कि इन मामलों पर चीन का रुख स्पष्ट है। इन द्वीपों पर चीन की संप्रभुता निर्विवाद है। जापान और फिलीपींस के अवैध कार्रवाइयों से विवाद खड़ा हुआ। इस साल चीन सरकार जुलाई में एक प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त राष्ट्र में भेजकर वार्ता करेगा।

(दिनेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040