Web  hindi.cri.cn
चीन की सीमा व समुद्री क्षेत्र में चुनौतियां
2013-02-20 18:59:57

पड़ोसी देशों के साथ प्रादेशिक संप्रभुता और समुद्री अधिकार व हित संबंधी विवादों का समाधान जल्द नहीं किया जा सकता है। इसलिए वर्ष 2013 में चीन के सीमांत व समुद्री कार्य के सामने चुनौतियां समुद्र से आएंगी।

लेकिन चीन और संबंधित देशों के बीच क्षेत्रीय शांति व स्थिरता बनाए रखने की सहमति मज़बूत है। किसी को भी उम्मीद नहीं है कि इन विवादों से क्षेत्रीय शांति व स्थिरता पर प्रभाव पड़ेगा। संबंधित देशों को चीन के साथ वार्ता के ज़रिए विवादों के समाधान करने और सहयोग से सामान्य विकास करने की इच्छा भी है। यह स्थिरता के लिए एक अच्छा माहौल है। भूमि सीमा मुद्दों पर चीन पहले की तरह पड़ोसी देशों के साथ सहयोग मज़बूत करेगा।

चीन शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा और संबंधित देशों के साथ सहयोग व वार्ता से विवादों का समाधान करेगा।

(दिनेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040