Web  hindi.cri.cn
चीन:पर्यावरण संरक्षण कार्य
2013-12-23 13:20:23

नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण की चेतना उन्नत

चीन के पूरे समाज में पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने, इस कार्य का समर्थन करने और संरक्षण कार्यवाही में भाग लेने का उत्साह उत्तरोतर उन्नत होता जा रहा है। हाल में चीनी राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण ब्यूरो और शिक्षा मंत्रालय के निमंत्रण पर पेइचिंग विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र ने देश के 31 प्रांतों, स्वायत्त प्रदेशों और केन्द्र शासित शहरों के अधीनस्थ 139 काउंटियों के 10 हजार परिवारों का सर्वेक्षण किया, जिसके परिणाम से पता चला कि पर्यावरण संरक्षण सवाल समाज का ध्यानाकर्षक सवाल रहा है। पर्यावरण संरक्षण संबंधी शिक्षा देश के 9 वर्ष की अनिवार्य शिक्षा में शामिल की गई है। हरित स्कूल और हरित सामुदायिक बस्तियों का निर्माण अभियान समाज की ओर से लगातार समर्थन पा रहा है।

चीन सरकार पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों में जन समुदाय के भागीदारी बढ़ाने की कोशिश करती रही है। देश में पर्यावरण संरक्षण के बारे में रिपोर्ट देने के लिए 12,370 टेलीफोन लगाये गए। पर्यावरण की सूचना सार्वजनिक करने में जोर पकड़ने के लिए क्रमशः 47 प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता की दैनिक रिपोर्ट व जानकारियों को सार्वजनिक करने की व्यवस्था कायम की गई। प्रमुख नदियों के मुख्य भागों की जल गुणवत्ता की साप्ताहिक रिपोर्ट और प्रमुख समुद्री जल क्षेत्रों की जल गुणवत्ता की साप्ताहिक रिपोर्ट दिए जाने की व्यवस्था लागू हुई। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीते साल की देश की पर्यावरण गुणवत्ता संबंधी विज्ञप्ति जारी की जाती है।


1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040