Web  hindi.cri.cn
चीन:पर्यावरण संरक्षण कार्य
2013-12-23 13:20:23

पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण व निर्माण मजबूत करना

चीन में प्रदूषण के नियंत्रण व निपटारे तथा पारिस्थितिकी सरंक्षण को समान महत्व देने तथा पारिस्थितिकी संरक्षण तथा आर्थिक निर्माण साथ-साथ चलाने की नीति लागू होती है। इस तरह पारिस्थितिकी संरक्षण तथा आर्थिक निर्माण दोनों की गति तेज हो गई है। देश भर में कुल 1227 प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्रों की स्थापना की गई है, जिनका कुल क्षेत्रफल 9 करोड़ 82 लाख 20 हजार हैक्टर है, जो देश की भूमि के क्षेत्रफल का 9.85 प्रतिशत है। सरकार ने चार प्रांत को पारिस्थितिक प्रांत के रूप में निर्मित करने तथा 220 क्षेत्रों को राष्ट्रीय स्तर के प्रयोगात्मक मिसाल इकाई का रूप देने की पुष्टि की है।

मौजूदा वन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पहाड़ों पर वृक्ष कटाई पर रोक और वृक्षारोपन की परियोजनाएं शुरू की गई है, जिनका कुल क्षेत्रफल 51 लाख 86 हजार हैक्टर है। देश के 13 प्रांतों, स्वायत्त प्रदेशों और केन्द्र शासित शहरों में प्राकृतिक वनों की कटाई पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है। अब चीन की भूमि के 16.5 प्रतिशत भाग पर जंगल है।

पर्यावरण संरक्षण कानून व्यवस्था के निर्माण में प्रगति

अब चीन ने वायु प्रदूषण नियंत्रण व सुधार कानून, जल प्रदूषण नियंत्रण कानून, समुद्री पर्यावरण संरक्षण कानून के साथ ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण विधेयक, जल प्रदूषण नियंत्रण व सुधार कानून की कार्यान्वयन नियमावली, निर्माण मुद्दों में पर्यावरण संरक्षण नियमावली जैसे पर्यावरण संरक्षण कानून कायदे बनाये हैं। अब तक चीन ने 6 पर्यावरण संरक्षण कानून, 10 संबंधित संसाधन संरक्षण कानून और 30 से अधिक पर्यावरण संरक्षण विधेयक जारी किए है, 90 से अधिक पर्यावरण संरक्षण नियमावली लागू किए है और 430 राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण मापदंड बनाये हैं, स्थानीय पर्यावरण संरक्षण कानून कायदों की संख्या 1020 दर्ज हुई है।

1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040