Web  hindi.cri.cn
बोआओ शहर
2013-05-02 14:17:33

भोजन

बोआओ में पाँच सितारा भोजन से लेकर हर प्रांत के चीनी व्यंजनों की विशेषता वाले स्थानीय भोजनालय मौजूद है। यहाँ कई समुद्री खाने रेस्टोरेंट है जहाँ समुद्री भोजन का काफ़ी लुत्फ़ उठाया जाता हैं। बोआओ के मुख्य सड़क पर देर रात तक ढेर सारे छोटे छोटे रेस्तरां खुले मिलेंगे और फल बेचते हुए भी नज़र आते हैं।

बोआओ अनन्नास के खेतों से घिरा हुआ है। वहाँ पर 1 यूँआन में नमूने के तौर पर सींक पर लगा छिला हुआ अनन्नास मिलता हैं। एक उष्णकटिबंधीय द्वीप होने से, हाईनान आये पर्यटक साल भर ताज़े फल खा सकते हैं।

गतिविधियां

बोआओ गोल्फ़ और काउंट्री क्लब वानछुआन नदी के द्वीप पर स्थित हैं। यह पहाड़, नदियों और समुद्र से घिरा हुआ है। गोल्फ कोर्स का डिजाइन पूरी तरह मूल परिदृश्य पर बनाया गया है। प्राकृतिक पेड़-पोधे और परिवेश को अपरिवर्तित रखा गया है। यहां पौधों, जंतुओं तथा समुद्री जीवन की विविधता और सुंदरता देखते ही बनती है। अपने किनारों पर पाम वृक्षों के साथ यहां का संगमरमरी सफेद तट ऐसा लगता है मानों स्वर्ग का कोई राज्य हो।

1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040