Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग में सार्वजनिक यातायात का इस्तेमाल बढ़ा
2012-12-18 10:55:38

2011 में थुंग जो व पेइचिंग को जोड़ने के लिए स्थानीय सरकार ने चिंगथुंग हाइवे का निर्माण किया और कई योजनाएं चलाई। जिनसे थुंग जो से पेइचिंग पहुंचने का समय कम हो गया।

हाइवे पर बस की सुविधा की चर्चा में विशेषज्ञ श्वू खांगमींग ने बताया कि इधर के दस सालों में फास्ट बस सेवा के पेइचिंग में सफल प्रचलन से जाहिर है कि सार्वजनिक यातायात चीनी विशेषता से मेल खाने वाला लोगों के बाहर जाने का अच्छा साधन है। उनके अनुसार, गत् दस वर्षों में चीन में फास्ट बस सेवा का काफी विस्तार हुआ है। मेरे विचार में चीन में यातायात में सुधार के लिए हमें कम ऊर्जा खर्च, कम पर्यावरण प्रदूषण, कम भूमि का इस्तेमाल करते हुए कम वित्तीय बोझ और कम खर्च पर ध्यान देना चाहिए। तेज़ बस सेवा इससे मेल खाता है और एक बेहतर सार्वजनिक यातायात फार्मूला भी है।

तेज़ बस सेवा के अलावा, भूमिगत रेल यानी मेट्रो पेइचिंग सार्वजनिक यातायात सिस्टम का एक अन्य महत्वपूर्ण अंग है। इधर के सालों में मेट्रो का निर्माण तेज़ी से हो रहा है। वर्ष 2012 के अंत तक पेइचिंग में मेट्रो की कुल लम्बाई 430 किलोमीटर से ज्यादा पहुंचने का अनुमान है। चीनी निर्माण मंत्रालय के पूर्व उप मंत्री, चीनी सिविल इंजीनियर्स सोसाइटी के प्रधान थैन छींगल्यैन ने बताया कि पेइचिंग में मेट्रो के निर्माण से शहरी सार्वजनिक यातायात का द्रुत विकास प्रतिबिंबित होता है। मेट्रो की नई लाइनें खुलने से शहर में ट्रैफिक जाम से बचने और लोगों को हरित परिवहन के लिए प्रेरित किया जाना आसान हो जाता है। थैन के अनुसार, यदि 70 प्रतिशत लोग मेट्रो और बस के जरिए बाहर जाते हैं तो इस शहर में ट्रैफिक जाम बहुत कम होगा। इधर के सालों में उठाए गए कदमों के बाद अब पेइचिंग में 50 फीसदी लोग सार्वजनिक बसों या मेट्रो में सफर करते हैं। यह एक बड़ी प्रगति है।

1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040