Web  hindi.cri.cn
उत्तर भारत में बाढ़, 58 की मौत
2013-06-18 18:19:31

भारी बारिश और बाढ़ की वजह से उत्तर भारत के सैंकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं, जिसमें कम से कम 58 लोगों की मौत हुई है और हज़ारों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। भारतीय मीडिया ने 18 जून को इस बारे में रिपोर्ट जारी की।

भारतीय राहत संस्था के अधिकारी ने मीडिया से कहा कि उत्तराखंड में आपदा से सबसे ज्यादा लोग ग्रस्त हैं, जहां पर बाढ़ से अभी तक 35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

इसके अलावा, कुछ स्थलों में भूस्खलन के कराण कई राजमार्ग टूट गए हैं। स्थानीय सेना और सरकार ने हेलिकॉप्टरों का प्रयोग कर सैकड़ों व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। वर्तमान में भारी बारिश से करीब 60 हज़ार लोग पीड़ित हुए हैं।

वहीं हरियाणा प्रदेश के दर्जन गांवों में भी भारी बारिश कहर बनकर टूटी है।

गौरतलब है कि इस साल मानसून दो हफ्ते पहले उत्तर भारत पहुंचा है। नई दिल्ली और उत्तरी इलाके के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। बारिश से कई मकान जलमग्न हो गए हैं और यातायात भी प्रभावित हुआ है।

(श्याओ थांग)


1 2 3 4 5 6 7
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040