Web  hindi.cri.cn
दीर्घायु व्यक्तियों का घर—हूनान का मा यांग
2012-02-09 15:23:29

प्राचीन काल से ही, चीनी लोगों में सौभाग्य और दीर्घायु जीवन के प्रति बड़ी चाहत रही है । चीनी प्राचीन संस्कृति में, सौभाग्य और दीर्घायु जीवन को सम्मान दिया जाता रहा है। चीन के हूनान प्रांत के मा यांग गांव में भी इस तरह की संस्कृति ने जन्म लेकर विकसित होना शुरू किया और अब अच्छी तरह से फल-फूल रहा है।

हूनान प्रांत के पश्चिम भाग में स्थित मा यांग मियाओ जाति का प्रिफेक्चर है, जो चीन के एक मात्र दीर्घायु जीवन वाला अल्पसंख्यक जातीय प्रिफेक्चर के रूप में मशहूर है। मियाओ जाति की संस्कृति के अंतर्गत मा यांग प्रिफेक्चर का रूप चीनी राष्ट्र की रीति-रिवाजों, धर्म, स्थानीय भाषाओं आदि की एक शाखा बन चुका है। मा यांग के लोगों में सौभाग्य और दीर्घायु जीवन के प्रति ललक ने, उनलोगों में विश्व के प्रति एक नया दृष्टिकोण पैदा कर दिया है। मा यांग के लोगों में सौभाग्य और दीर्घायु जीवन पर अपेक्षाएं एक नयी संस्कृति बन चुकी हैं। दोस्तो, आज के इस कार्यक्रम में हम आपलोगों को मा यांग प्रिफेक्चर के लोगों से मिलवायेंगे और उनके दीर्घायु जीवन का राज भी बताएंगे।

मा यांग गांव हूनान प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र में पहाड़ों के बीच स्थित है। यह जगह उद्योगों के विकास और खेती के लिए अनुकुल नहीं है, लेकिन यहां का प्राकृतिक वातावरण, पहाड़, जल बहुत स्वच्छ और साफ हैं जो आवास के लिए काफी अनुकूल है। यहां पर बड़ी उम्र के लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। मा यांग प्रिफेक्चर की पार्टी कमेटी व सरकार इस प्रिफेक्चर को सौभाग्यशाली और दीर्घायु जीवन थीम के अंतर्गत, यहां पर उन्नत किस्म के संसाधनों का उत्पादन करने में बहुत सक्रिय रही है। मा यांग के जिलाधीश फंग फिंग आन ने कहा

इधर के कुछ सालों में हमने दीर्घायु जीवन सूचक उत्पादों का उपयोग कर और विभिन्न अवसरों का लाभ उठा कर कई मामलों में संतोषजनक सफलता हासिल की है। उदाहरण के लिए, दीर्घायु जीवन सूचक प्राकृतिक चीजों के क्षेत्र में हमारे मा यांग के विशेष प्रकार के संतरे का उत्पादन जो कि स्थानीय निवासियों को दीर्घायु प्रदान करने वाला पोषक फल है, बढ़ाया गया है और उसे देश भर में फैलाने का प्रयास किया गया । इस साल कई मामलों के कामों में सफलता के बाद वह पूरे देश में एक मशहूर ब्रांड बन गया है। अगर पूरे साल की आमदनी का अनुमान लगाया जाए तो इस की वार्षिक आय लगभग 60 करोड़ युवान से भी ज्यादा है। इसलिए कहा जा सकता है कि, दीर्घायु जीवन वाला यह फल, यहां के स्थानीय लोगों के लिए अच्छा भाग्य लेकर आया है।


1 2
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040