Web  hindi.cri.cn
हिंसक रवैया छोड़े यूक्रेन- फ्रांस
2014-02-02 18:23:50

रूस की फेडरेशन परिषद के अध्यक्ष वेलेंटीना मेटविएंको ने 1 फरवरी को कहा कि रूस यूक्रेन संकट को हल करने के लिए मध्यस्थता करेगा। वहीं यूक्रेन सरकार सरकार विरोधियों के साथ घरेलू संकट को हल करने पर आम सहमति हासिल करे। फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फैबिउस ने यूक्रेन को शीघ्र हिंसक व्यवहार रोकने का अनुरोध किया।

वेलेंटीना मेटविएंको ने कहा कि अगर यूक्रेन संकट को हल करने के लिए रूस को आमंत्रित किया जाता है तो रूस उनके लिए वार्ता मध्यस्थ की भूमिका निभाएगा। वेलेंटीना मेटविएंको के विचार में वर्तमान में शांति वार्ता से यूक्रेन संकट को हल करने की संभावना है। दोनों पक्षों को एक साथ कोशिश करनी चाहिए। यूक्रेन के दोनों पक्षों के प्रतिनिघियों को एक साथ राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित करना चाहिए। यूक्रेन में वर्तमान स्थिति बहुत गंभीर है, संबंधित पक्षों को जनता के हितों और देश के भविष्य का ध्यान रखना चाहिए।

(मीरा)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040