वर्षा व तापमान में उतार-चढ़ाव होने से फसलों की पैदावार पर बुरा असर पड़ता है। इसके चलते भारत में मौसम आधारित कृषि बीमा की शुरुआत हुई है।
बताया जाता है कि भारत में पहली बार ऐसा बीमा शुरू हुआ है। भारत की चार सरकारी बीमा कंपनियां और भारतीय कृषि बीमा कंपनी संयुक्त रूप से यह बीमा उपलब्ध कराती है। इस बीमा मे सेब, साइट्रस और ऑयल पाम समेत कुल 35 फसलें शामिल हैं। कुल 3 करोड़ किसान इसके दायरे में शामिल हुए हैं।
(दिनेश)