चीनी विदेश मंत्री वांग ई ने 10 नवंबर को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और भारतीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ 12वीं भेंटवार्ता की।
वार्ता में वांग ई ने बताया कि चीन-रूस-भारत तीन देशों को रणनीतिक ऊंचाई पर त्रिदेशीय सहयोग को देखना चाहिए। तीनों देशों को रणनीतिक आपसी विश्वास मजबूत करना चाहिए, वहीं अहम अंतर्राष्ट्रीय मामलों का समन्वय करके विश्व की शांति व स्थिरता की रक्षा करने की जरूरत है। साथ ही यथार्थ सहयोग मजबूत कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने समान दिलचस्पी वाले राष्ट्रीय व क्षेत्रीय सवालों पर व्यापक विचार-विमर्श भी किया।
वार्ता के बाद वांग ई ने कहा कि चीन, रूस व भारत का मिलकर सहयोग करना न केवल तीनों देशों की जनता के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए लाभदायक है। तीनों देशों को यथार्थ सहयोग करके दुनिया की आर्थिक वृद्धि में प्रबल शक्ति डालनी चाहिए।
(श्याओयांग)