Web  hindi.cri.cn
चीनी नौ-सेना का अस्पताल-जहाज़ भारत में
2013-08-08 10:22:18

"सामंजस्य मिशन—2013" में लगा चीनी नौसेना का पीस आर्क नाम का अस्पताल-जहाज ने 6 अगस्त को मुंबई पहुंच कर 6 दिवसीय भारत यात्रा शुरु की।

7 अगस्त को जहाज़ पर चीनी चिकित्सकों ने भारत में रह रहे चीनी लोगों, दूतावस और कांउसलेट के अधिकारियों और चीनी कंपनियों के कर्मचारियों के लिये मुफ्त स्वास्थ्य जांच की।

जहाज़ पर डॉक्टर ल्यू ऑपथैमोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ हैं, ऑपथैल्मोलॉजी से संबंधित विषय उनकी ज़िम्मेदारी है। उनका कहना है कि समुद्र में चार महीने की यात्रा बहुत ही कठिन होने के साथ-साथ बहुत कुछ सीख भी दे गई है। उन्होंने कहा कि चीनी डॉक्टरों का बाहर जाकर मित्रवत देशों के नागरिकों के लिये चिकित्सा सेवा प्रदान करना, एक तरफ़ चीन और इन देशों के बीच परंपरागत मैत्री को आगे बढ़ा सकता है, दूसरी तरफ़ उन डॉक्टरों के लिये भी बहुत कुछ सीखने का एक अवसर है।

वहीं भारत स्थित चीनी दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि पीस आर्क अस्पताल-जहाज की भारत यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के नागरिकों के बीच आवाजाही को आगे बढ़ाना है।

गौरतलब है कि पीस आर्क अस्पताल-जहाज ने 10 जून को पूर्वी चीन के चो शान पोर्ट से रवाना होकर 8 एशियाई देशों की यात्रा शुरू की थी, मुंबई उसका चौथा पड़ाव है।

(रमेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040