Saturday   may 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
फोटो :गर्मी से हो परेशान,तो जाएं चीन के इन 8 स्थलों पर
2013-07-15 20:44:26

2. पश्चिमी झील, हांगझू

पूर्वी चीन सागर में हांगझू खाड़ी के मुहाने पर बनी प्रसिद्ध पश्चिमी झील मोती की तरह चमकती हुई दिखाई देती है। 6.39 वर्ग किलोमीटर में फैली ये झील बरबस पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। झील के आस-पास दस ऐसी जगहें हैं जिन्हें देखना आप भूल ही नहीं सकते। वसंत के समय उगते हुए सूरज का दृश्य, ठंडी बयार बहने के दौरान झील में खिले कमल के फूलों को देखना, शरद ऋतु के दौरान रात में झील के ऊपर चंद्रमा, टूटे हुए सेतु के पीछे पिघलती बर्फ, पतली लचीली पेड़ की टहनियों पर चिड़ियों का चहकना, हार्बर फूल में मछली, लीफंग पैगोडा में सूर्यास्त का दृश्य, बादलों को चीरते दो पर्वत शिखर, नानपिंग पहाड़ी पर शाम को बजती घंटे की आवाज़, चंद्रमा का प्रतिबिम्ब तीन झीलों में दिखने का दृश्य, हर वर्ष जून के महीने में पश्चिमी झील में पांच सौ बर्तनों में अलग अलग प्रजाति के कमल के फूलों को पर्यटकों के लिये सजाया जाता है।

24 जून 2011 को पश्चिमी झील को विश्व विरासत की श्रेणी में रखा गया था। युनेस्को ने पश्चिमी झील को विश्व की खूबसूरत जगहों में चुना था जिसमें चीनी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।


<< 1 2 3 4 5 6 7 8 >>
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040