Thursday   Apr 10th   2025  
Web  hindi.cri.cn
फोटो :गर्मी से हो परेशान,तो जाएं चीन के इन 8 स्थलों पर
2013-07-15 20:44:26

1. युन्नान प्रांत का लिजियान कस्बा

लिजियान कस्बा युनेस्को का वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, ये युन्नान प्रांत के उत्तरी छोर पर बसा हुआ है। लिजियान समुद्र तल से 2400 मीटर ऊपर स्थित है। यहां चारों तरफ बर्फ से ढंकी नुकीली पहाड़ियां हैं। लिजियान की स्थापत्य कला एक बेजोड़ नमूना है क्योंकि ये कई सभ्यताओं के खूबसूरत मिश्रण से बनी है। इस शहर में खूबसूरत और रंग बिरंगे पत्थरों से बने सदियों पुरानी गलियां हैं, यहां के खूबसूरत घर लकड़ी, पत्थर और मिट्टी से बनाए गए हैं। पुराने कस्बे में बने लकड़ी के घर, चायघर और पत्थरों के बने रास्ते बरसों से ऐसे ही हैं। नासी राजवंश के समय से ही ये ऐसे हैं। उत्तरी चीन की गर्मी के मुकाबले जुलाई का महीना यहां वर्षा लेकर आता है। लिजियान एक ऐसा शहर है जहां पर आप आ कर अनंत शांति पाते हैं और आराम कर सकते हैं।


<< 1 2 3 4 5 6 7 8 >>
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040