Web  hindi.cri.cn
मंत्रालय कम करने में भारत को चीन से सीख लेनी चाहिए:भारतीय मीडिया
2013-03-14 11:28:29

भारतीय मीडिया के अनुसार, चीन सरकार ने हाल के वर्षों में विश्व के सबसे बड़े हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का निर्माण करने वाले रेल मंत्रालय को खत्म करने की घोषणा की है। यह भ्रष्टाचार, घोटाले और भयानक दुर्घटनाओं को कम करने के लिये चीन सरकार द्वारा उठाए कदमों में से एक है।

लेख में कहा गया है कि इन सुधारों से चीन ने अपने सरकारी मंत्रालयों की संख्या 40 से 25 तक की कम की है। लेकिन भारत की स्वतंत्रता के बाद स्थापित पहले कैबिनेट में केवल 12 मंत्रालय मौजूद थे, और वर्ष 2004 में मंत्रालयों की संख्या 42 तक जा पहुंची, और अब यह संख्या 53 हो गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के वेबसाइट ने 12 मार्च को प्रसारित लेख में कहा कि हालांकि भारत में मंत्रालय की बढ़ोतरी से संयुक्त गठबंधन सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करता है, लेकिन साथ ही कई बेकार संस्थानों और अदूरदर्शी प्रबंधन को प्रोत्साहित भी करता है।

लेख ने भारतीय रेल मंत्रालय के उदाहरण में भारतीय सरकारी संस्थाओं में भ्रम की स्थिति की आलोचना करते हुए इसमें सुधार करने की अपील की है।

अंजली

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040