पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति पेरवेज़ मुशर्रफ़ ने 1 मार्च को कहा कि वे कुछ हफ्तों में पाकिस्तान वापस लौटेंगे।
मुशर्रफ़ ने दुबई में मीडिया से कहा कि मैंने पाक संक्रमणकालीन सरकार की स्थापना के बाद के एक हफ्ते में पाक वापस लौटने का फैसला किया है। इस सरकार की स्थापना शायद 16 मार्च को होगी।
वर्ष 1999 में मुशर्रफ़ सैनिक विद्रोह से राष्ट्रपति बने थे। वर्ष 2008 में वे राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देकर लंदन और बाद में दुबई में रहने लगे थे। उनके बाद आसिफ़ अली ज़रदारी राष्ट्रपति बने। इस महीने के मध्य में ज़रदारी सरकार का कार्यकाल पूरा होगा। उसी समय एक संक्रमणकालीन सरकार स्थापित होकर उसकी जगह लेगी। और मई में आयोजित होने वाले संसदीय चुनाव से नई सरकार पैदा होगी।
मुशर्रफ़ पर पूर्व प्रधानमंत्री बेनाजीर भुट्टो की हत्या के आरोप लगने के कारण पाक अदालत ने उन्हें गिरफ़्तार करने की आज्ञा दी थी। वर्ष 2012 में मुशर्रफ़ ने अपने देश में वापस लौटना चाहा, लेकिन इसे स्थगित किया गया। क्योंकि पाक सरकार ने चेतावनी दी थी कि अगर वे पाकिस्तान लौटेंगे तो जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
चंद्रिमा